
पानापुर (सारण)रविवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकवाॅ में पदास्थापित मृत शिक्षक मुकेश कुमार राम के परिजनों से मिले ।परिजनों से मिलकर शिक्षकों ने सहातार्थ ₹ 91000/- इकान्वे हजार रूपये उनके पत्नी को दिए।बता दे कि पारसा अंचल निवासी मुकेश कुमार राम दुर्गा पूजा घुमने के लिए अमनौर जा रहे थे।इसी बीच टेम्पू पलटने से उक्त शिक्षक की मौके पर हीं मौत हो गयी थी।मृत शिक्षक के अंतिम संस्कार में भी पानापुर से शिक्षक पहुंचे थे।उस दिन उनके बच्चों तथा परिजनों से मिलने के बाद पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है ।ऐसे में पानापुर के शिक्षकों ने मृत शिक्षक के परिवारजनो को सहयोग करने का निर्णय लिया था।आज मौके पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, सचिव नवल किशोर राय, बीआरपी शिवकुमार राम, कान्ता राम, कवीन्द्र रेणु, निरंजन कुमार सिंह, म0 कासिम,रमेश सिंह, लखनदेव भगत, मनोज पाण्डेय, संजय राय,बीरेन्द्र कुमार राम सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे ।
मृत शिक्षक के परिजनों को दी गई सहायता राशि




Recent Comments