
सोनपुर मेला के सांस्कृतिक मंच पर छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, हर प्रस्तुति के बाद देर तक बजती रही दर्शको की तालियां
‘
सोनपुर।विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच से सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं जागरुकता कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत गोगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव की छात्राओं ने स्वागत गान से की । इस प्रस्तुति के बाद इसी विद्यालय की छात्राओं ने देशशक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगाजल, सोनपुर की छात्रा खुशी शर्मा ने गीत के गायी – राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, बताव बबुआ लोगवा देत काहे गारी की प्रस्तुति कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। वही गोगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागाव की छात्राओं ने संगीत शिक्षक देवानंद ठाकुर एवं संगीत शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी के निर्देशन में दहेज प्रथा पर आधारित नाटक एवं गीत एवं देश भक्ति गीत देश मेरा रंगीला पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की। वहीं केपीएसपी उच्च हाई विद्यालय, गंगाजल की संगीत शिक्षिका रीना के निर्देशन छात्रा खुशी शर्मा, शिखा राय, सृष्टि कुमारी, गुड़िया कुमारी, भारती कुमारी एवं विश्वकृति कुमारी आदि छात्राओं के कई आकर्षक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी धनंजय पासवान, कर्मी अजय कुमार, रंधीर कुमार, मनोज कुमार, गोगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव के प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार तिवारी, केपीएसपी विद्यालय, गंगाजल के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नौवा, इसुआपुर की शिक्षिका निशा कुमारी में शिक्षा पर आधारित जागरूकता गीत की प्रस्तुति दी। वहीं उच्च विद्यालय चैनवा नवादा, एकमा की संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा ने भोजपुरी गीत सैंया मिली लडकडया मैं क्या करूं पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मानवेन्द्र कुमार सिंह के अलावे संगीत शिक्षक गोविंद बल्लभ, मनोज कुमार सुमन, सुरजीत सिंह, अमित रंजन, नवल किशोर राम, हरिशंकर वर्मा, रविशंकर नारायण सिंह, आदर्श अमन, शिवकुमार ठाकुर, निपुण कुमार झा, रामजनम राय, संजीव कुमार, भारत भूषण, अरविंद कुमार संगीत शिक्षिका डॉ मधुलिका कुमारी, माधवी मिश्रा, आशा सिन्हा आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को देखने के लिए मुख्य पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कौशर परवेज,मानवेन्द्र कुमार सिंह एवं गोविंद बल्लभ ने संयुक्त रूप से किया।




Recent Comments