Θ बेतिया – “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शहिद पार्क बेतिया में “एक दीया शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान शहीदों की याद में दीप जलाते हुए छात्रों ने दीपावली के त्यौहार पर सभी लोगों से अपने घरों में एक दीया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया।

एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि आज अभाविप ने छोटी दीपावली के अवसर पर शहीदों के सम्मान में दीप जलाया है।उन्होंने कहा कि जब हम त्यौहार मनाते हैं तो ये हमारा फर्ज है कि हमारी सुरक्षा में शहीद हुए शहीदों को याद करें। साथ सरहद पर तैनात जवानों को भी दिवाली और छठ की बधाई दिए।एबीवीपी हमेशा शहीद परिवारों के साथ खड़ी है।

इस मौके नगर मंत्री चन्दन सैनी,कोशाध्यक्ष साहेब लाल शर्मा,कॉलेज मंत्री राहुल कुशवाहा, दिव्यांशु आंनद, प्रियंबदा सिंह, राजन कुमार, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे॥




Recent Comments