सजायाफ्ता कैदी की मौत
छपरा। वुधवार को इलाज के दौरान एक सज़ायाफ़्ता कैदी की मौत हो गई।मृतक कैदी परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का विजय राय बताया जा रहा है।जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि सजायाफ्ता कैदी की कई दिनों से मंडल कारा अस्पताल में इलाज चल रहा था,लेकिन मंगलवार की रात तबियत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेजा गया था।जहां पर गंभीर बीमारियों से ग्रसित कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई।जबकि मृतक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।मृत कैदी का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई।





Recent Comments