प. चंपारण में आइएसआइ के कारिंदो की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर अलर्ट
अतुल कश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खेज़ ख़बर:-मोतिहारी जिले में भी आइएसआइ के कारिंदो की सक्रियता के बाद अब अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही सीमाचंल में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने बताया कि पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज से आइएसआइ के कारिंदो की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर भी सतर्कता बरती जा रही है।वहीं सभी थानाध्यक्षों के साथ एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। 
साथ ही सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि जिले में अब तक कई आइएसआइ के  कारिंदो की गिरफ्तार की जा चुकी है। 
जनवरी 2017 में रेल ट्रैक उड़ाने के मामले में अब तक जिले में सात लोग पकड़े जा चुके हैं। इनमें मुकेश यादव, उमाशंकर पटेल, मोतीलाल पासवान, सूरज कुमार, दीपू कुमार, राकेश यादव और गजेंद्र शर्मा शामिल हैं।
क्या है मामला ….?  एटीएस की कार्रवाई में एक संदिग्ध युवक की गिरफ़्तारी,
•अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” की रिपोट नरकटियागंज से:– नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 20/4/2017 को साठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव मे आतंकवाद निरोधी दश्ता एटीएस की टीम साठी पुलिस के थानाध्यक्ष अवधेश झा व पुलिस बल के सहयोग से छापामारी की गई. 
जिसमें बेलवा साठी निवासी अलाउद्दीन के बेटे 27 वर्षीय एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया।उसके बाद उससे पूछताछ के उपरांत, उसके घर से कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद भी किये जाने की खबर है|
हालाकि बेतिया एस पी विनय कुमार ने भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह साठी पुलिस के साथ युपी एटीएस, की टीम आई और अलाउद्दीन के घर से उसके बेटे को पकड़ कर साथ ले गई. उसके घर से कुछ सामान भी बरामद किया गया है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी शामिल हैं, एहतेशाम की गिरफ़्तारी को लेकर काफी गोपनीयता बरती गई।