मोतिहारी : बझिया में बढ़ा चोरो का आतंक
☞ अजीत कुमार सिंह के साथ तैयब हसन ताज विशेष संवाददाता “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-बझिया में चोरो का आतंक बढ़ गया है। बीती रात चोरों ने शिव मंदिर के पीछे स्थित हरिशंकर तिवारी के मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, फुलहा बर्तन एवं कागज वाली फ़ाइल पर हाथ साफ कर दिया। 
ज्ञात हो कि श्री तिवारी का पूरा परिवार मोतिहारी रहता है। चोरी की सूचना पड़ोसियों द्वारा उन्हें मिली। चोरी की सूचना भोपतपुर ओपी को दे दी गयी है। इससे पहले 21 जनवरी 2017 को भी चोरी हुई थी जिसकी जानकारी भोपतपुर ओपी को दी गयी थी।