छपरा में तेज बुखार से पीड़ित 5 वर्ष का बच्चा पहुंचा अस्पताल,परिजन चमकी बुखार के शंका से दहशत में

छपरा : छपरा में भी दिखा चमकी बुखार के लक्षण,परिजन 5 वर्ष के बच्चे को लेकर पहुचे सदर अस्पताल।तेज बुखार में तपते बच्चे को एसी वार्ड में रखा गया है।पीड़ित बच्चा मेघनाथ बिन के 5 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताया जाता है।हॉस्पिटल पहुँची उसकी माँ ने डॉक्टर को बताया कि वो अपने बच्चे के साथ सोई हुई थी।तभी उसे तेज बुखार आ गया।जिसके बाद वो अस्पताल लेकर पहुँची, डॉक्टर ने कहा कि अभी लक्षण है, लेकिन एसी रूम में लाते ही सुधार हुआ है।कभी कभी गर्मी से ग्लूकोस की मात्रा कमी होने के कारण भी ऐसा होता, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

डॉक्टर डॉ चन्देश्वर सिह ने बताया कि
बच्चा तेज बुखार से पीड़ित आया है।परिजनों ने चमकी बिमारी की जैसा हालत मर देख घबराहट में हॉस्पिटल लेकर आया है।बच्चा काफ़ी बेचैनी में था इसको हमलोग एसी रूम में रखे है । तब से शरीर जो ज्यादा गर्म था उसमें कमी आई है।बच्चा जो काफी बेचैन था उसमें कमी आई है, बुखार में भी कमी आई है। अब हम सभी इसकी जांच करेंगे कभी कभी सुगर की ज्यादा कमी से भी बुखार का लक्षण आ जाता है।जबतक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाता है,तबतक कुछ कह नही कह सकते। लेकिन तत्काल लक्षण देख के आधार पर इलाज किया जा रहा है।