जेपीयू कुलपति ने जल्द सभी लंबित परीक्षाएँ आयोजित कराने का दिया पूर्ण भरोसा
#जेपीयू छात्र संघर्ष मोर्चा का 19 अप्रैल सारण प्रमंडल चक्का जाम फिलहाल स्थगित।
छपरा :दिनांक 11 अप्रैल 18:
जेपीयू छात्र संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जेपीयू कुलपति से मिला और लंबित परीक्षाओं,रजि0 संबंधित समस्याओं,स्नातक पास कर चुके छात्रों व रजि0 से वंचित छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी करने,डीबीएसडी डीग्री महाविद्यालय रामपुर,गरखा के छात्रों के हित में कैम्पस में हीं छात्रों के काम कराने,करमचारी बहाली के नाम पर वसुले गए पैसे वापस करने,सांसद निधि से मिले बसों का संचालन शुरू करने एवं छात्र समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कुलपति से अनुरोध किया,वहीं कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र नेताओं को कुलपति ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि
छात्र समस्याओं के प्रति विवि बहुत गम्भीर है,पार्ट-3 व पार्ट-2 की परीक्षा प्रोग्राम परीक्षा तिथि से दस दिन पहले जारी किया जायेगा,उसके पहले रजि0 व फार्म भरने की प्रकृया जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि पार्ट वन सभी सत्रों की परीक्षा जल्द कराने की दिशा में भी विवि प्रशासन प्रयासरत है,पार्ट-3 व पार्ट-2 की परीक्षा के बाद पार्ट-1 की परीक्षाएँ भी जल्द हीं आयोजित कराई जायेंगी।कुलपति के छात्रहित में कदम उठाए जाने के पूर्ण आश्वासन के बाद जेपीयू छात्र संघर्ष मोर्चा ने सर्व सहमति से यह निर्णय लिया कि 19 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाले सारण प्रमंडल चक्का जाम को फिलहाल स्थगित किया जाता है,कुलपति अगर अपने बातों से मुकरते हैं तो छात्र संघर्ष मोर्चा फिर से छात्रहित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।आज कुलपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से
राहुल कुमार यादव,शैख नौशाद,विकास तिवारी,अनुज दास,पवन कु0 सिह,राजीव कुमार,प्यारेलाल मांझी,विजय राज,विकास कुशवाहा,अविनाश उपाध्याय थे।




Recent Comments