छपरा में गला रेतकर युवक की हत्या, सनसनी

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार क्षेत्र के मिर्चाइया टोला दौलतगंज मुहल्ला के टक्कर मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार को लावारिस हालात में युवक का शव बरामद किया। मृतक युवक की पहचान टक्कर मोर मोहल्ला निवासी तारकेश्वर साह उर्फ मोड़ी तुरहा का 20 वर्षीय पुत्र उमेश साह बताया जाता है। जिसकी हत्या चाकू रेतकर की गई बतायी जा रही है । हत्या मामले में पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल बरामद की है और दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
▶हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पट्टीदारों द्वारा मछली बेचने को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद मे हत्या की गई है।उमेश की हत्या मामले में उसके भाई जयप्रकाश के द्वारा अपने पड़ोसी पट्टीदार राजकुमार साह, धूपनाथ, बबलू, राजा एवं मिथलेश ठाकुर उर्फ छोटू को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पाटीदारों के साथ पूर्व से चले आ रहे विवाद को बताया गया है।दोनों पट्टीदार का व्यवसाय मछली बेचने का है। जिसको लेकर ही उनके बीच प्रतिस्पर्धात्मक विवाद रहता था। हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त मिथिलेश ठाकुर उर्फ छोटू ने थाने में जाकर अपना जुर्म कबूलते हुए सरेंडर कर दिया। जबकि दूसरे नामजद अभियुक्त राजा कुमार को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस हत्या मामले में तीन अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है.