एकमा नप उपचुनाव : दोपहर 12 बजे तक 40% हुई वोटिंग, मतगणना शाम में

दैनिक खोज खबर डेस्क
सारण जिले के एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में हो रहे उपचुनाव में वोटिंग जारी है। दोपहर 12 बजे मिले अपडेट में 40 फीसदी वोटिंग की सूचना है।
आपको बता दे कि वार्ड संख्या 13 की वार्ड पार्षद पूनम देवी के निधन के बाद ओस वार्ड में उपचुनाव कराया जा रहा है।
सुबह 10 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग हुई थी। सुबह बारिश होने के कारण मतदाता घर से कम निकले निकले मगर बारिश छूटने के साथ ही मतदाता उमड़ पड़े।जिस कारण दोपहर 12 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ है।मतों की गणना आज ही संध्या में की जाएगी।मतगणना केंद्र पर सदर सीओ विजय कुमार सिंह, एकमा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश पंडित आदि उपस्थित थे।
एकमा नप उपचुनाव : दोपहर 12 बजे तक 40% हुई वोटिंग, मतगणना शाम में




Recent Comments