छपरा। स्थानीय पत्रकार राजेश कुमार पाठक के पिता भिरगू नाथ पाठक के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि उनका दाहसंस्कार रविवार को पूर्वाह्न11बजे रिविलगंज के सेमरिया घाट पर किया जाएगा।जबकि उनके छपरा निवास से सुबह 9 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी।इसके पूर्व उनके आवास पर पत्रकारों, शिक्षाविदों के साथ साथ गणमान्य लोगों ने उनका अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बता दे कि दिवंगत भृगुनाथ पाठक माधमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही राजेंद्र कालेजियेट स्कूल के पूर्व प्राचार्य रहे हैं।उनके निधन पर गणमान्य लोगों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।