
पटना। शनिवार जियो फाउंडेशन ट्रस्ट तत्वधान में चलाई जा रही सहायतार्थ कार्यक्रम “रोटी बैंक पटना”सक्रिय सदस्यों द्वारा सैकड़ों असहाय लोगों को भोजन कराई गई।
जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना, बापू सभागार ज्ञान भवन, एवं गांधी मैदान गोलार्ध घूम घूम कर रोटी बैंक के सक्रिय सदस्यों द्वारा, रोड पर जीवन यापन कर रहे, असहाय, सैकड़ो दरिद्र नारायण, को भोजन वितरण किए। आज के मुख्य अतिथि, पश्चिमी चंपारण के पारा मेडिकल विद्यार्थी एवं समाजसेवी अभय यादव ने कहा, युवाओं द्वारा यह मानव सेवा अतुल्य है, मुझे इस कार्यक्रम में भागीदारी लेकर सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ मैं कृतज्ञ हूं। साथ ही साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदित्य कुमार ने भी उपस्थित होने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किए। इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, मेरा जीवन मानव सेवा में समर्पण है, जब तक यह जीवन रहेगी मानव सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर सेवा के लिए, सक्रिय सदस्य, जितेंद्र कुमार अभिषेक कुमार राजेश कुमार युसूफ और साहिर उपस्थित थे।




Recent Comments