शिक्षकों की मासिक बैठक को मिला निर्देश
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : संकुल और प्रखंड स्तर पर शिक्षकों की मासिक बैठक को अकादमिक दृष्टिकोण से प्रभावी बनाने के लिए विभाग ने निर्देश जारी किया है। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संदर्भ में निर्देश जारी कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके आलोक में प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और संकुल समन्वयक को पत्र भेज कर कहा है कि
प्रत्येक माह के तृतीय सोमवार और मंगलवार को संकुल स्तरीय बैठक होगी तथा प्रत्येक माह के तृतीय गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैठक होगी।




Recent Comments