
सारण :डेढ़ माह पूर्व अपहृत महिला को पुलिस ने किया बरामद
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
अमनौर थाना कांड संख्या 33/17 के अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद किया. मालूम हो कि गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजूलाहपुर गांव निवासी गौतम पंडित ने अमनौर थाने में थानाक्षेत्र के सलखुंआ गांव निवासी सिकंदर पंडित सहित पांच के खिलाफ अपनी पत्नी रिंकू देवी के अपहरण करने को लेकर पिछले 3 मार्च 2017 को अमनौर थाने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बताया गया था कि रिंकू देवी अपनी बहन के घर सलखुंआ गयी थी जहां से उक्त आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया था. अमनौर थाना के एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अभिलेख नहीं मिलने के कारण बरामद अपहृता को तत्काल आल्पावास गृह भेजा गया है.




Recent Comments