छत्तीसगढ़ चुनाव विशेष : आप की सरकार बनी तो सभी भ्रष्टाचारी जायेंगे जेल-सांसद

ロरिपोर्ट : अजय कुमार निर्दोष/
भिलाई (दुर्ग) । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश को लूटने वाले सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जायेगा।किसानों,मजदूरों के साथ समाज के वंचित लोगो को उनका असली हक दिलाया जायेगा।आम आदमी के जीवन स्तर में बेहतरी को गांवों का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जायेगा।ताकि गांवों मे रहने वाले कमजोर वर्गों को अपनी बूनियादी सुविधाओं के लिए शहर की ओर नहीं भागना पड़े।श्री गुप्ता बूधवार की देर शाम अहिवारा बिधानसभा क्षेत्र के आप के चुनावी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों की पार्टी है।इसे आम आदमी की जरूरतों से कुछ लेना-देना नहीं है ।हमारी सरकार बनने पर सबसे पहले छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल व अस्पतालों की ब्यवस्था सुधारेंगे।इससे प्रदेश के नौनिहालों का भविष्य सुनहरा होगा।उन्होंने राफेल विमान सौदे पर प्रधानमंत्री की चूप्पी पर आश्चर्य ब्यक्त करते हूए कहा कि भारत,दूनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।जनता के पैसे से खरीदे गए रक्षा सौदे का खरीदी-मूल्य छुपाना सीधे तौर पर भारी दलाली की ओर इशारा करता है।श्री गुप्ता के साथ अहिवारा बिधानसभा क्षेत्र के आप प्रत्यासी अजय रामटेके, बिहार प्रदेश आप के वरीष्ठ नेता प्रमोद सिंह टुन्ना,दूर्ग जिला आप के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भाटिया,देवकांत वर्मा के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments