*बिजली की जर्जर तार ने सीवान के मैरवा में ली एक और जान*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान  के मैरवा नगर के  के मिस्करही मोड़ के समीप बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार टूट कर गिर जाने से चाय दूकान पर चाय पी रहे एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.  मृत व्यक्ति दरौली थाना क्षेत्र के कुम्हटी भिटौली के मूकेश पांडेय है जो बिजय रथ बस के चालक है . घटना के समय वे मिस्करही मोड़ पर बस खड़ा कर चाय पीने सड़क किनारे एक दुकान पर खड़े थे की उसी समय 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूट कर उनके ऊपर ही गिर गया और वे तड़पड़ाते हुए दम तोड़ दिये .
 घटना से आक्रोशित लोगों ने  मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर शव को रखकर प्रशाशन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. 
 लोगों की  आक्रोश को देख कर एक घंटा तक तो पुलिस भी नही पहुची जबकि थाना कुछ ही दूरी है.  आक्रोशित लोंगो का आरोप था कि मुख्य शहर के घना आबादी क्षेत्र से हाई वोल्टेज तार गुजरा है और बिजली विभाग उसकी रख रखाव सही नही करता जिससे ये जर्जर तार किसी न किसी के जान लेते रहते है . 
घटना की जानकारी होते ही मृतक मुकेश का  पूरा परिवार घटना स्थल पर पहुच गया. परिजनों की  विलाप से माहौल पूरा गमगीन हो गया है.