अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क को घंटों जाम

अमनौर /सारण
मढौरा थाना क्षेत्र के अमनौर – मढौरा मुख्य पथ एसएच 73 कर्णपुरा बाजार के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा. जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं बाईक चला रहे उसका बेटा बाल बाल बचा.

मृतक महिला बनियापुर थाना क्षेत्र के भुषाव गांव निवासी प्रभु प्रसाद की पत्नी श्यामपरी देवी 55 वर्ष बतायी गयी है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. और उक्त सड़क सड़क को घंटों जाम कर रखा. इधर जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मढौरा पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे. जहां पुलिस पदाधिकारी व भाजपा नेता अमरेन्द्र नारायण ललन ने वरिये पदाधिकारियों से फोन से बात की जहां मुआवजा दिए जाने की आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया जिसके बाद जाम हटाया गया.

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक महिला श्याम परी देवी अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव अपनी बहन के घर शादी समारोह (छेका) में एक दिन पहले अपने बेटे बृज किशोर प्रसाद के साथ आई थी. जो रविवार को अपने घर वापस जा रही थी कि उक्त सड़क के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने ठोकर मारते हुए उक्त महिला को कुचलते हुए फरार हो गया. वहीं ठोकर लगने से बाईक चला रहा उसका एकलौत पुत्र कुछ दूरी पर जा गिरा जहां वह बाल बाल बच गया.