
चौकी प्रभारी अरविन्द राय ने प्रभार संभालते ही कराया चौकी का सौंदर्यीकरण
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी*-
जनपद लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन इन दिनो चौकी खीरी की रगत बदली हुई है ।सफाई सुथराई के शौकीन चौकी प्रभारी अरविन्द राय ने चार्ज संभालते ही खीरी चौकी की तस्वीर ही बदल दी न केवल सफाई पुताई व प्लास्टर आदि कराके चौकी की शोभा बढाई बल्कि समूचे चौकी प्रांगण को भी मनमोहक बना दिया ।लोग बताते है कि पहले थाना इसी बिल्डिंग मे था लेकिन जब से थाना शहर के बाहर शिफ्ट हुआ यह बिल्डिंग चौकी मे बदल गयी और तभी से अब तक जितने भी प्रभारी आये नौकरी मात्र की और चले गए चौकी व प्रांगण की हालत बद से बदतर होती गयी किसी ने भी इस ओर ध्यान नही दिया पर चौकी प्रभारी अरविन्द राय की इस स्वच्छ भारत मिशन मे सक्रियता उनकी स्वच्छ मानसिकता को उजागर करता है ।इतना ही नही अगर लोगो की माने तो आगंतुको के बैठने तक की व्यवस्था जर्जर थी ।नागरिको मे मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध मे माहिर अरविन्द राय अपनी मृदु भाषा के लिए भी दिन प्रति दिन क्षेत्र मे लोकप्रिय होते जारहे है ।लोगो का कहना है कि नवागनतुक एस आई ने कस्बे से जुआ व सट्टेबाजी के फड पूरी तरह समाप्त कर दिये है ।लोगो का यह भी कहना है कि क्षेत्र मे अपराध पर काफी हद तक नियन्त्रण है ।संभ्रांत लोग बताते है कि पहले तो संभ्रांत लोग चौकी पर जाना अपमान समझते थे पर नवागनतुक चौकी प्रभारी की सम्मानजनक भाषा और आगंतुको को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना काबिले तारीफ है ।चौकी इंचार्ज अरविन्द राय ने बताया कि चौकी के सुन्दरीकरण मे कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी, चौकी प्रांगण मे चारो तरफ सफाई कराके गमले आदि लगाकर सुसज्जित किया जाएगा ।
बहरहाल चौकी प्रभारी की कार्यशैली की लोग सराहना कर रहे है ।




Recent Comments