तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव स्थित खेल के मैदान में क्रिकेट खेलने के विवाद में बच्चों के बीच हुई मारपीट की घटना में नौ नामजद समेत दस अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। रामपुर केशो गांव निवासी रामायण सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा होने की आवाज सुनकर मेरा पुत्र पंकज कुमार, बेचू प्रसाद, झुनू प्रसाद, रोहित कुमार के साथ गये और बच्चों का झगड़ा छुड़ाने लगे। इसी बीच नंदकिशोर मांझी, विकास कुमार, विशाल कुमार, शैलेश कुमार, रोहित कुमार, रितेश कुमार, मेघु मांझी, धीरेंद्र मांझी, अनिल मांझी समेत दस अज्ञात लोगों ने लोहे का रड, लाठी डंडा लेकर आये और घेर कर मारने लगे तथा धमकी दिये कि इस खेल के मैदान में अगर बच्चों को खेलना है तो 10 हजार रुपये रंगदारी देना पड़ेगा। जब विरोध किये तो मेरे पुत्र व भतीजा मुकुल कुमार के सर पर मारकर जख्मी कर दिये। नंदकिशोर मांझी ने मारपीट के दौरान सोने का चेन तथा अनिल मांझी ने पांच हजार रुपये छीन लिये। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह तरैया(सारण)।प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के फरीदपूरा फुटानी बाजार स्थित पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जयंती समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। अध्यक्ष श्री यादव ने जयंती समारोह को संबोधित कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सह संविधान बचाओ- देश बचाओ संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की गई। मौके पर चन्देश्वर राय, मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, पूर्व जिप सदस्य हरेन्द्र राय, मासूम अली, दारोगा राम, विजय यादव, म. जबार, भोला खां, संजय यादव, अशोक यादव, धुपन राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments