
चेक बाउंस मामले में बोले,खेसारीलाल-खाते में सत्तर लाख रुपये रहते भुगतान रोका गया है,धोखाधड़ी की कराएंगे प्राथमिकी ————————————-
#देवेंद्र कुमार सिंह/रसूलपुर/एकमा-चेक बाउंस मामले में खेसारी लाल यादव ने पूछे जाने पर बताया कि उनके खाते में सत्तर लाख से ऊपर रूपये है चेक बाउंस हो ही नहीं सकता बल्कि उसे भुगतान करने से रोका गया है।अभिनेता खेसारी लाल ने कहा कि रजिस्ट्री करने वाले मृत्युंजय नाथ पांडेय ने तय की गयी रूपये भुगतान के पहले दाखिल खारिज करने की बात की थी क्योंकि उस जमीन का दाखिल खारिज किसी और के नाम से है जिससे पाण्डेय ने जमीन खरीदी थी।खेसारीलाल ने कहा कि तीन महीना बीतने के बाद भी उस जमीन का दाखिल खारिज पाण्डेय अपने नाम से नहीं करा सके।इस लिये उन्हें आशंका है कि इस जमीन की खरीद बिक्री में उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।जब तक जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो जाती तब तक भुगतान रूका रहेगा।दाखिल खारिज नहीं होने पर वे खुद धोखाधड़ी की प्राथमिकी करेंगे ।




Recent Comments