👈रूपेश कुमार “दैनिक खोज खबर” कटिहार👉
कटिहार जिले के फलका प्रखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। गौरतलब हो कि विशेष अभियान कार्यक्रम 8जुलाई से 22जुलाई तक चलेगा। युवा मतदाता जो 1जनवरी2017 या उससे पहले 18वर्ष के हो चुके हैं, अपने नजदीकी बीएलओ के पास फॉर्म जमा करें। जिससे मतदाता सूची में नाम जुड़ सके। 
इसी विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मतदाता जागरूकता रैली को विद्यालय परिसर से रवाना किया गया। रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर फलका बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गोपालपट्टी तक गई।
इस दौरान स्कूल की छात्रायें
*वोटर लिस्ट में नाम लिखाये, वोटर कार्ड सभी बनवाएं*
*घर-घर अलख जगायेंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे*
*युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान*
जैसे नारे लगाते चल रहे थे।
इस अवसर पर भाजपा प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज कुमार ने युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने बताया कि युवा शक्ति के भरोस हीे राष्ट्र का उत्थान सम्भव है। युवाओं में असीम शक्ति होती है, उसे सही दिशा प्रदान करने की आवश्यकता है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार महतो, राजनंदन सिन्हा, गोपालकृष्ण सिंह, जयंती देवी सहित सैकड़ों छात्रायें उपस्थित थी।