AISF सारण जिला इकाई कल 10 अक्टूबर को सारण आयुक्त के समक्ष करेगा प्रदर्शन
छपरा : मंगलवार को ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् की समिक्षात्मक बैठक संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन,सलेमपुर,छपरा में हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने किया।एआईएसएफ के राष्ट्र-व्यापी आह्वान पर कल 10 अक्टूबर को सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत बनाने एवं समान स्कूल प्रणाली लागू करने,शिक्षक-कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, जेपी विवि में व्याप्त अनियमितता, बदहाली,भ्रष्टाचार को जल्द दूर करने,छात्राओं की सूरक्षा की गारंटी, आदि माँगों को लेकर यह प्रदर्शन पुरे देश के में किया जायेगा।इसी के तहत कल सारण जिले में भी एआईएसएफ के छात्र कल जूलुस निकाल दोपहर 02 बजे आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के गलत शिक्षा नीतियों के कारण उच्च शिक्षा आम गरीब छात्रों के पहूंच से दुर होती जा रही है,शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है,ऐसी परिस्थिति में समान सकूल प्रणाली लागू कराने के लिए एआईएसएफ के साथियों को संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
एआईएसएफ सारण जिला इकाई भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा,और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 10 अक्टूबर 2018 को सारण आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से राज्य- पार्षद अमित नयन,नगर सचिव सत्यप्रकाश तिवारी,नगर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,निखिल सिंह, रितिक सिंह, मनीष कुमार, विनय कुमार गिरि, नन्दजी चौहान सीबु वर्मा, प्युष सिंह,बबलू कुमार,आनंद कुमार सिंह, राहुल सिंह, गजेंद्र कुमार हिमांशु,विकाश कुमार,प्रमोद कुमार,आदि मौजूद रहें।




Recent Comments