ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का हुआ बैठक

तरैया।(04.06.2019):
ईद के पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सीओ वीरेन्द्र मोहन की अध्यक्षता में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया।जिसमें प्रखण्ड के आम जनता एवं जनप्रतिनिधियो से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाने का अपील किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि ईद के नमाज के दौरान संवेदनशील मस्जिदों पर पुलिस बल तैनाद रहेंगे।जिन्हें आप सभी सहयोग करें और आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय देते हुए ईद पर्व को मनाने में सहयोग करें।बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह,प्रेमचंद शर्मा,पूर्व सरपंच सुनील तिवारी,डॉ. असलम,साबिर हुसैन,पूर्व जिलापार्षद डॉ. अब्दुल्लाह,शेर सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments