
परसा (सारण)।सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने दरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बारवे, मगरपाल, दरिहरा और कोंहवा समेत कई गांवों में जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों को संकट की घड़ी में मदद पहुंचाने के लिए राहत सामग्री और भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
राकेश सिंह ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाकर समाधान का पूरा भरोसा दिलाया। स्थानीय दुकानदारों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह राहत अभियान चलाया गया। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरि सहनी, सौरभ रंजन, चंदन सिंह और सीटू सिंह सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






Recent Comments