चुनाव आयोग का शाम में प्रेस कॉन्फ्रेस, हो सकती हैं चुनाव तारीखों का घोषणा
दैनिक खोज ख़बर/सेंट्रल डेस्क : रविवार 10 मार्च शाम में चुनाव आयोग पीसी करेगा।इसका मतलब साफ-साफ हैं चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता का भी लगना निश्चित हैं। हाल के दिनो में एनडीए नीत केन्द्र सरकार समेत अन्य राज्य सरकारों ने योजनाओं के घोषणा , शिलान्यास औऱ उद्घाटन को मीडिया औऱ विज्ञापनों के जरिए जोड़ शोर से लगा हुआ था। जिसपर चुनाव तारीखों के घोषणा से आने वाले दिनों में चुनावी लाभ के घोषणा पर विराम लग जाएगा। मालूम हो कि 6 जून 2019 को मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने पूरी तरह से तैयारियां कर ली हैं. इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की सभ तैयारियां अंतिम चरण में हैं आज रविवार को शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा और तभी पता चलेगा कि इस बार का लोकसभा चुनाव कितने चरणों में होगा. बता दें कि पिछला लोकसभा चुनाव नौ चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई के बीच हुआ था. इस बार चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए विस्तृत जानकारी भी दे दी जाएगी.