नवादा : पुलिस को चकमा देकर क़ैदी फ़रार ,भतीजी की शादी समारोह में भाग लेने के लिए कोर्ट से मिली थी ३ दिनो की छूटी

रिपोर्ट – सन्नी भगत / नवादा : वर्षों से हत्या के जुर्म में नवादा मंडल कारा में सज़ा काट रहे रहिश राजवंशी आज अहले सुबह पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया

पुलिस सूत्रों से बताया जाता है की कोर्ट के निर्देशानुसार वर्षों से हत्या के जुर्म में बंद रहे रहिश राजवंशी को 3 दिनो के लिए अपनी भतीजी की शादी समारोह में भाग लेने के लिए कोर्ट द्वारा छुट्टी मिली थी वही आज रविवार को अहले सुबह शौच जाने के क्रम में पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया ।

आपको बता दे की नवादा नगर थाना क्षेत्र के आषाढ़ी गाँव में नेहालू चक मुखिया कारू यादव की हत्या के जुर्म में आषाढ़ी गाँव निवासी रहिश राजवंशी व उसके सहोदर भाई योगी राजवंशी को गिरफ़्तार किया गया था।

वहीं क़ैदी के साथ रहे प्रभारी एस आइ सुलेमान हेमबरन ने बताया की वर्षों से हत्या के जुर्म में बंद क़ैदी रहिस राजवंशी अपनी भतीजी की शादी में जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में स्तिथ सीता मंदिर में अपनी भतीजी की शादी में कोर्ट के आदेश पर ३ दिनो के लिए आया था वहीं शादी समारोह सम्मपंन करा कर वह हमलोगो को रात्रि में अपने गाँव आषाढ़ी ले आया ओर आज वहीं अहले अहले सुबह सौच जाने की बात कह कर पुलिस को चकमा देकर फ़रार हो गया ।

वहीं हत्या की जुर्म में फ़रार क़ैदी की तलाश के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है ।