कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखनी है तो आइए मंगलवार को पटना के इस गुरुकुल में

पटना(अनूप नारायण सिंह) : धर्म के नाम पर अपनी ठेकेदारी चलाने वाले लोग इन दिनों देश में विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त हैं। वही एक ऐसा गुरु भी बिहार की राजधानी पटना में है जो मुस्लिम होकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाते है। जो खुद को ना हिंदू मानते है ना मुसलमान मानते है। खुद को एक सच्चा देशभक्त हिंदुस्तानी मानते है. वेदर कुरान के ज्ञाता छात्रों को क्लर्क से लेकर कलेक्टर तक की प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता दिला चुके गुरु डॉक्टर एम रहमान के नया टोला गोपाल मार्केट अवस्थित अदम्या आदिति गुरुकुल एम सिविल सर्विसेज मे मंगलवार के दिन सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाता हैइस
मंगलवार को गुरुकुल में दारोग़ा परीक्षाथियों के शुभ परिणाम हेतु सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। आपको भी कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखनी है तो आइए 17 दिसंबर की दोपहर 11:00 बजे पटना के नया टोला गोपाल मार्केट के प्रथम तल पर अवस्थित इस अनूठे गुरुकुल में जहा एक साथ हजारों छात्र सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करेंगे. गुरुकुल के व्यवस्थापक मुन्ना जी कहते हैं कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता देशभक्ति से बड़ी कोई प्रेरणा नहीं होती गुरु रहमान के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव का जो अभियान चलाया गया है उसका असर भी देखने को मिलता है।




Recent Comments