
पानापुर (सारण)मंगलवार का स्थानीय थाना मुख्यालय के प्रांगन मे विभिन्न काण्डो मे जब्त कुल नौ सौ इकसठ लीटर पांच सौ तीस मिली लीटर देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।अवर निरीक्षक मध निषेध अमित आनंद,बीडीओ मो सज्जाद तथा थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया के उपस्थिति थाना के प्रांगन मे जेसीबी से खुदाई कर सभी देशी व विदेशी शराब के बोतलो को विनष्टीकरण कर गड्ढे मे ढक दिया गया।आवर निरीक्षक मध निषेध अमित आनंद ने बताया कि कुल छव थाना कांडो मे जब्त 57.8लीटर देशी तथा 903.73 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।मौक पर ए एस आई उपेंद्र सिह सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments