चार दिन बाद पहुंचा मजदूर का शव

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि निवासी अनवर अली पुत्र अकबर अली का शव रविवार गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां हुस्न आरा खातून, बहन समेत अन्य परिजनों के चीत्कार से वहां उपस्थित लोगों की आंखें नम जा रही थी। उसकी मां एवं पिता एक साथ दो पुत्रों की मौत से दहाड़ मार रो रहे थे। आसपास के ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
ज्ञात हो कि अनवर अली का बड़ा पुत्र अकबर अली की मौत गुरुवार की शाम सिकंदराबाद में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कट जाने से हो गई थी जबकि उसका साथी गांव के ही विजय प्रसाद ट्रेन के चपेट में आने से घायल हो गया था। उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।