
अगामी 4 सितंबर को मढ़ौरा में मुख्यमंत्री करेगें संवाद सभा
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार की मढ़ौरा में प्रस्तावित यात्रा को लेकर सारण डीएम- एसएसपी ने मढ़ौरा चीनी मिल खेल मैदान का निरीक्षण किया। सोमवार को सारण डीएम अमन समीर, एसएसपी आशीष भारती समेत अन्य अधिकारियों ने मढ़ौरा चीनी मिल खेल मैदान पहुंचे। डीएम एसएसपी ने खेल मैदान का सुरक्षा की दृष्टि से हर विंदुओ का अवलोकन किया और मढ़ौरा एसडीएम निधि राज एवं डीएसपी नरेश पासवान से जरूरी जानकारी ली। बताया जाता है मख्यमंत्री नीतीश कुमार का 4 सितंबर को संभावित यात्रा को लेकर मढ़ौरा में स्थल चयन के लिए थाना के पीछे मढ़ौरा चीनी खेल मैदान का निरीक्षण किया गया और मख्यमंत्री के संवाद सभा के लिए इस उपयुक्त बताया गया। इस मौके पर मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, डीएसपी नरेश पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर आरके सिंह, थानाध्यक्ष अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।बता दे कि मढ़ौरा चीनी मिल खेल मैदान में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी अभ्यास किया करते हैं और मैदान के मेंटेंस में भी जुटे रहते हैं। पीछले साल नेशनल खेल का आयोजन भी हुआ था। बड़े आयोजन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से थाने के समीप होने के कारण प्रशानिक अधिकारियों को मुनिफ लगता हैं। हालांकि बड़े कार्यक्रम को लेकर स्थानीय खिलाडियों के अभ्यास में खलल पड़ता हैं। पीछले दिनों एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन इसी मैदान में हुआ था, जिसमे खाना खाकर लोग जूठे पतल, गिलास के साथ बचा खाना भी यत्र तत्र फेंक कर मैदान गंदा कर दिया गया था। जिसको लेकर खिलाडियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपत्ति और नाराजगी जताया था।




Recent Comments