पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट :-

रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल के सौजन्य से सीपीआर विधि जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में बेतिया के हड्डी रोग विशेषज्ञ रोटेरियन डॉ उमेश कुमार द्वारा सीपीआर विधि की ट्रेनिंग मौजूद प्रशिक्षु पुलिसकर्मी के बीच दी गई।
        कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रोटरी क्लब बेतिया सेन्ट्रल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने  कहा कि आए दिन सड़कों पर , रेलवे स्टेशन पर या अन्य जगहों पर लोग बेहोश होकर गिर जाते है या हार्ट अटैक के शिकार हो जाते है। उस समय  उसे बचाने के लिए 3 से 4 मिनट का समय होता है। इस नियत समय के अंदर उसे कैसे बचाया जाए इस बारे में विस्तारपूर्वक रोटेरियन डॉ उमेश कुमार ने ट्रेनिग दिया।
                 डॉ उमेश कुमार ने बताया कि सीपीआर मतलब कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन मतलब हृदय फेफड़ा को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया। यह एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है, ताकि हृदय और मस्तिष्क में रक्त का संचार बना रहे। इस प्रक्रिया में छाती पर दबाव और बचाव श्वास करते है।
        कार्यक्रम में उपस्थित बेतिया के यातायात डीएसपी श्री देवानंद राउत ने मौजूद 235 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों द्वारा दी गई ट्रेनिंग किसी की जीवन बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने रोटरी क्लब के इस पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
  इस अवसर पर रोटरी क्लब के डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शीला रंजन, अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष सुजय कुमार सिन्हा, इकबाल रजा, देव रिषि शरण, अभिनव दत्त त्रिपाठी, स्वेतांक जायसवाल, अभिनीत मिश्रा, अधिवक्ता सुशील कुमार चौबे उपस्थित थे।