पंद्रह दिनों के लिये बंद हो वाहनों के जुर्माने का चालान काटना : ‘आप’
—————————————-
छपरा(सारण)।आम आदमी पार्टी जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने वाहन अधिनियम 2019 के तहत बिहार में पुलिस द्वारा जुर्माने के चालान काटने की प्रक्रिया को पंद्रह दिनों के लिये तत्काल प्रभाव से बंद कराने की माँग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।इस मामले में उनहोने आम आदमी पार्टी सारण की ओर से एक पत्र भी मुख्यमंत्री को लिखा है।
अपने माँग के समर्थन में श्री टुन्ना ने कहा है कि – बगैर समुचित जागरूकता अभियान चलाए हुए नये वाहन अधिनियम 2019 को लागू कर एकाएक भारी भरकम जुर्माना वसूला जाना बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिये अनुचित है।पुलिस चौक चौराहे पर ऑटो, स्कूटर- मोटसाइकिल चालको को अपराधियों की तरह खदेड़ खदेड़ कर पकड़ रही है,जिसके शिकार कालेज कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र -नौजवान,ऑटो चालक, निजी वाहन मालिक से लेकर गांव के सूखा पीड़ित किसानों के ट्रैक्टर भी हो रहे हैं।सबसे बड़ी बात तो यह है अपना कागजात दुरुस्त कराने वाहन लेकर घर से निकलते ही लोग पुलिस की गिरफ्त में आकर या तो उनके दोहन के शिकार हो रहे हैं या भारी-भरकम चालान कटवाने को मजबूर किये जा रहे हैं।जुर्माने की राशि एकाएक इतनी बड़ी है कि तुरंत इसकी व्यव्यस्था कर सकने में सभी असमर्थ हो रहे हैं।परिवहन कार्यालय, प्रदूषण जाँच केंद्र, बीमा कार्यालयों के बाहर वाहन मालिकों का भारी जमावड़ा है।कर्मचारी कम साधन का रोना रोकर वाहन मालिकों को दौड़ा रही है, और दूसरी तरह वाहन मालिक इस क्रम में सड़कों पर पुलिस की गिरफ्त में फंस रही है।इस स्तिथि से बिहार के छात्र, नौजवान, वाहन चालक और किसानों में नाराजगी और खौफ का आलम है।




Recent Comments