शारीरिक लाभ के साथ मानसिक लाभ भी पहुंचाता है योग: माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन

दैनिक खोज खबर, छपरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन की छपरा सदर प्रखण्ड ईकाई द्वारा शहर के शिशु पार्क में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 युवक-युवतियों ने योगाभ्यास किया। स्कॉउट के जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में स्काउट के कैडेडट्स भी शामिल थे।

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने योग के महत्व के बारे में बताया कि इससे कई बीमारियों से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही शरीर में ऊर्जा का प्रभावी संचार होता है। व्यायाम की तरह योग में भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। योग मुद्राएं यानी वह स्थिति जिसमें स्थिरता और सहजता दोनों होते हैं। इससे शारीरिक व मानसिक, दोनों लाभ मिलते है। छपरा के प्रखण्ड सचिव अमन राज ने बताया किसभी के लिये योग बहुत ही जरुरी है और अगर इसे सुबह-सुबह रोजाना करें तो ये सभी के लिये फायदेमंद साबित होगा। यह भारतीय परम्परा की देन है जिसे हर धर्म के लोग अपना सकते है।

कार्यक्रम में शिक्षिका प्रियंका कुमारी, एडुकेअर स्कूल के फाउंडर मुकेश सिंह, समाजसेवी संजीव चौधरी व रविशंकर उपाध्याय, अमरेन्द्र सिंह, रंजीत जायसवाल, मनीष मणि, सुधांशू सिंह, सोनू कुमार सोनी, वीरबहादुर सिंह, पंखुरी कुमारी, रितिका सिंह, निशा, अदिति प्रिया, पलक, विशाल गिरी, मृत्युंजय, रविशंकर शर्मा, अमन कुमार सिंह, मुकेश पासवान, विनोद राय, राजू कुमार आदि शामिल थी।