बेतिया : चनपटिया प्रखंड के रानीपुर रमपुरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रिंस पांडे ने निजी स्तर से पंचायत के प्रत्येक गांव एवं कुमार बाग चौक स्थित ओपी परिसर को सैनिटाइज करवाया है. श्री पांडे ने स्वयं लोगों के घर-घर घूमकर ट्रैक्टर से सैनिटाइजर एवं अन्य केमिकलों को छिड़काव मशीन के द्वारा प्रत्येक दरवाजों एवं घरों को तथा आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया है.लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि के इस कार्य के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है. कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्री पांडे के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि श्री पांडे का यह कार्य कोरोना की रोकथाम के लिए अति आवश्यक एवं अनिवार्य है. मुख्य प्रतिनिधि श्री प्रिंस पांडे इस तरह के कई जनहित के कार्य करते आए हैं और करते रहते हैं इसके पूर्व उन्होंने अपने पंचायत के सभी गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को घरों से ना निकलने और बार बार साबुन से हाथ धोने तथा कोरोना की लड़ाई में साथ देने की अपील की थी. जिसका लोग बखूबी पालन कर रहे हैं. श्री पांडे ने बातचीत के क्रम में बताया कि उनका आगामी कार्यक्रम प्रत्येक घर में साबुन पहुंचाना है. इसके लिए पंचायत के हर एक गांव के हर एक घर में स्वयं घूम-घूम कर साबुन बाटेंगे.





Recent Comments