
चंवर में लगी आग से गेहूं की फसल जल के हुयीं राख, भारी क्षति से किसानों में मायूसी
अमनौर (सारण) : मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा चंवर में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों के लगभग 30 एकड़ खेत पर तैयार गेहूं की फसल को जलाकर खाक कर दिया.बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को दोपहर में हाई टेंशन तार के स्पार्किंग से गेहूं की खेत में गिरे आग के गोले से लगी आग ने लगभग चार दर्जन से अधिक किसानों के तैयार गेहूं की फसल देखते ही देखते जला कर खाख कर दिया. आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत किये तथा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दिया. वहीं आग पर काबू पाने के लिए सभी लोग मुस्तैदी के साथ डटे रहे. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. तबतक चार दर्जन से अधिक किसानों के लगभग बीस से तीस एकड़ भूमि पर लगे गेहूं के फसल आग के आगोश में समा गई. वहीं दूसरी ओर बगही गांव के चंवर के खेतों में लगी अचानक आग से डेढ़ एकड़ में फैले ईंख का फसल भी जलकर राख हो गया.

इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमनौर बीडीओ विभु विवेक, अमनौर सीओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, राजद नेता व पूर्व प्रमुख सुनील राय, युवा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज, स्थानीय मुखिया संतोष कुमार यादव सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच पीड़ित किसानों को सांत्वना दिया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.




Recent Comments