मस्तीचक गायत्री शक्तिपीठ में 17 अप्रैल से होगी 108 कुण्डीय महायज्ञ

परसा-नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ गायत्री शक्तिपीठ मस्तिचक के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में आगामी 17 अप्रैल से आयोजित होने वाली 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी बड़े जोर शोर से चल रही है।महायज्ञ के लिए यज्ञशाला बन कर तैयार है।गायत्री शक्तिपीठ मस्तिचक के आचार्य पंडित रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य के तत्वधान में कलशयात्रा निकली जायेगी।जिसमे देश के अलग अलग राज़्यों से शक्तिपीठ के सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री महा मंत्र के जाप के माध्यम नये लोगो को गायत्री परिवार की दीक्षा दिया जायेगा।गायत्री महायज्ञ में अधिक संख्या में भक्त को शामिल होने का अपील किया।