
विधायक ने किया मेगा वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण
◼️विधायक ने की लोगों से अपील प्रत्येक व्यक्ति ले टीका
◼️सतर्कता के साथ वैक्सीन लेना जरुरी
छपरा। विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मंगलवार को क्षेत्र में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन कैंप का दौरा कर निरीक्षण किया।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की एवं वैक्सीनेशन तत्वरित करने का निर्देश दिया.इस दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की कोरोना की दूसरी लहर ने क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान किया था।वहीं कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के और भी खतरनाक हो सकता है ऐसा माना जा रहा हैं। ऐसे में सभी लोग जल्दी से जल्दी टीकाकरण करवाएं। ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।इस दौरान विधायक डॉ गुप्ता ने 9 टू 9 प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र प्रभुनाथ नगर,डॉ भीम राव अम्बेडकर स्मारक भवन,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का निरिक्षण किया.विधायक के साथ सिविल सर्जन डॉ जनार्दन सुकुमार,सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि ई सतेंद्र सिंह,जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, डी पी एम अरबिंद कुमार,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह,रिविलगंज नगर मण्डल अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।




Recent Comments