घुरघाट डाका कांड की एसपी ने की जांच

सिसवन (सिवान) : एसपी नवीन चंद्र झा ने शुक्रवार को अपराह्न सिसवन थाने के घुरघाट में पिछले पखवारे मुनेश्वर भारती के घर घटित डाका कांड की जांच की। इस संबंध में एसपी ने कांड का विस्तृत पर्यवेक्षण करते हुए गृहस्वामी व कांड के अनुसंधानकर्ता से कई सवाल पूछा। बताते चलें कि सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट में पिछले पखवारे दर्जनभर डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर 10 हजार नकद समेत करीब एक लाख रुपए की संपत्ति ली थी।