सारण/तरैया।

तरैया थाना क्षेत्र के एक इंटर की छात्रा के साथ दिल्ली में हुई दुष्कर्म कि घटना को लेकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे गांव के ही दो युवकों को नामजद किया है।पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद उसका प्रेमी दिल्ली चला गया। जहां से मोबाईल से छात्रा से बातचीत कर रहा था।28 नवंबर को उसके प्रेमी के दोस्त अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ तरैया खदरा पुल के पास चारपहिया वाहन से आया और उसके प्रेमी के दोस्त ने हाथ पकड़ कर गाड़ी में बैठा लिया और बोला कि तुम्हरा प्रेमी दिल्ली बुलाया है।उस समय वह इंटर की परीक्षा देने जा रही थी।उक्त लोगो ने उसे छपरा ले गए और वहां से दिल्ली लेकर चले गए।उक्त लोगो ने मुझे दिल्ली में आठ दिनों तक रखे।उसी दौरान मेरा प्रेमी व उसका दोस्त मेरे साथ दुष्कर्म किया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।