दैनिक खोज खबर/छपरा। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से “मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरणादायी मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ विद्यालय वरिष्ठ आचार्या दर्शना सिंह एवं नीलू कुमारी ने कृतिका कश्यप को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाठक कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, जो उन्हें आत्मविश्वासी, संवेदनशील एवं संस्कारित नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रख्यात साइकोलॉजिस्ट कृतिका कश्यप ने बहनों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, भावनात्मक संतुलन तथा जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।अपने प्रेरक संबोधन में कृतिका कश्यप ने कहा कि “स्वस्थ मन ही सफल जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि मन सकारात्मक और संतुलित रहेगा, तो हर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है।” उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का सहज एवं वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया, जिससे बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी राजेश कुमार,अनिल कुमार आजाद, मणि भूषण सिंहा,विशाल कुमार सिंह, मनीष कुमार, ऋचा गुप्ता, स्वाति सिंह, अंजली सैनी, गीतांजलि, एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने इस प्रेरणादायी सत्र की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।