
मांझी(सारण)। सिवान जिले के सिसवन से एक महिला के गले से उसका चेन झपटकर भाग रहे हथियारबंद अपराधियों को ग्रामीणों के सहयोग से मांझी पुलिस ने खदेड़ कर घोरहट के समीप पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधयों के पास से एक अपाची बाइक सहित एक 9 एमएम का पिस्टल दो जिंदा कारतूस एक चाइनीज चाकू 4 मोबाइल 51 हजार नगद रुपया तथा दो मास्टर चाबी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक यूपी के गाजियाबाद का तथा दूसरा कोपा थाना क्षेत्र का बसडीला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों अपराधी सिसवन से एक महिला का चेन छीनकर भाग रहे थे सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ निकल गई तभी पता चला कि दो युवक अपाची बाइक से तेजी से भाग रहे हैं तभी पुलिस उनका पीछा करते हुये घोरहट के समीप पहुंच गई। इससे पहले सूचना पाकर घोरहट के युवकों ने बांस बल्ला लगाकर अपाची बाइक को घेर लिया। स्वयं को घिरते देख अपराधी बाइक छोड़कर भागने लगे तभी पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद एक अपराधी पुलिस के गिरफ्त से दुबारा कूद कर भागने का असफल प्रयास किया हालांकि पुलिस की ततपरता के कारण उसे पुनः पकड़ लिया गया।




Recent Comments