
पानापुर(सारण)प्रखंड के सतजोड़ा स्थित वैद्यनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मथुरा सेवा सदन नामक निजी क्लिनिक का उद्घाटन हुआ ।बीडीओ मो.सज्जाद ने फीता काटकर इस निजी क्लिनिक का उद्घाटन किया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे क्लिनिक खुलने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी ।क्लिनिक के उद्घाटन के पश्चात ग्रामीणों को निशुल्क जांच की गयी एवं उनके बीच दवा का वितरण किया गया ।डॉ. एसएन त्रिवेदी के द्वारा रोगियों की जांच के दौरान डीसीएलआर मढ़ौरा एवं सीडीपीओ मढ़ौरा भी उपस्थित थे।मथुरा सेवा सदन का संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरीन्द्र नाथ त्रिवेदी की देखरेख में संचालित हो रहा है ।इस मौके पर विद्यालय परिवार की तरफ से मोमेंटम देकर डीसीएलआर एवं सीडीपीओ को सम्मानित किया गया ।इस मौके पर अफसर अली खां ,प्रमेंद्र त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments