
महाराजगंज(सिवान)। सीवान-पैगंबरपुर मुख्य मार्ग पर दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत पुल पर रविवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे के करीब अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या के अज्ञात अपराधियों ने महाराजगंज प्रखंड के बलऊ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी सिंह को आठ से दस गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुखिया सुनील सिंह अपने बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर महाराजगंज के लिए लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे सिवान के तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान करसौत पुल के समीप अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने मुखिया की बाइक को ओवरटेक कर पर पर मुखिया के बुलेट में पीछे से धक्का मार का गिरा दिया। गिरते ही मुखिया के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद मुखिया सड़क पर ही अपने बाइक को छोड़कर तकरीबन 10 मीटर की दूरी तक भागने की कोशिश की परंतु अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए उनके ऊपर तबातोड़ गोलीबारी जारी रखी। अपराधियों ने मुखिया सुनील सिंह के सीने में, कमर में, कांख में, चेहरे पर, और पीठ में गोली मारी। गोली लगने के बाद मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से सीवान की तरह भागने में सफल हो गए। अपराधियों ने दोनों हाथों में दो दो पिस्टल लेकर उनके ऊपर उस वक्त तक फायरिंग करते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सीवान पैगंबरपुर मुख्यपथ पर करसौत पुल के समीप आगजनी कर सड़क को पूरी तरह से जाम कर कई घंटों तक आवागमन को बाधित कर दिया। मुखिया की हत्या से नाराज आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े रहे। जिसमें पुलिस को कुछ समय के लिए नाराज लोगों की आक्रोश भी झेलने को मिली।




Recent Comments