परसा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को डिजिटल क्लासेज के माध्यम से जोड़ने व उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्लासेज का उद्घाटन शनिवार को किया गया।परसा के बाजितपुर गांव में शारदा गीता फ्यूचर पॉइंट एंड इंटरनेट जोन नाम से संचालित इस कोचिंग संस्थान का उद्घाटन करने के उपरांत भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह ने डायरेक्टर निशांत सिंह राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाके में इंटरनेट जोन का अलख जगाकर नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा दिलाना क्षेत्र में उन्नति व उनकी सोच को दर्शाता है।जिला महामंत्री अनिल सिंह व युवा नेता राहुल सिंह ने ऑनलाईन क्लासेज की उपयोगिता पर बल देते हुए इसे ग्रामीण व निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरूरी बताया।कार्यक्रम को थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,शिक्षक विनोद कुमार,
विपिन भरद्वाज, इंद्रजीत कुमार, रौशन कुमार, संजय कुमार सहित कई ने संबोधित करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलामंत्री अनिल सिंह ने की व संचालन शिक्षक पप्पू कुमार ने किया।इस मौके पर काशीनाथ सिंह, सुजीत कुमार सहित कई उपस्थित थे।