गड़खा। गड़खा प्रखंड के जिगना गांव में शनिवार को अचानक आग लगने से खेत में लहलहाती गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों और चिमनी और काम करने वाले मजदूरो की मदद से अगिनशमन मशीन ने आग पर काबू पाया काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से मनीष सिंह महेश राम और गुरु चरण राम की फसल जलकर खाक हो गई। गुरु चरण राम और मनीष राम सूबेदार सिंह और लवलेश सिंह से बटाई पर जमीन लेकर खेती करते थे। इस घटना ने दोनों के परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर दी है। घटना जायजा अंचल कर्मियों द्वारा ली गई और पीड़ितों को सरकारी सहायता देने की बात कही गई।हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाई।