कुमार साजन” दैनिक खोज खबर “चौसा (मधेपुरा)


मधेपुरा जिला में नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन की शाखा को विस्तार करते हुए प्रभात खबर के संवाददाता संजय कुमार को जिला सह संयोजक मधेपुरा मनोनीत किया गया ।
प्रदेश संयोजक अबोध ठाकुर ने संजय कुमार को नए दायित्व देते हुए कहा कि मधेपुरा जिला में जहां नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सौरव है ।उन्हीं के दाहिने हाथ के रूप में श्री कुमार को सह संयोजक मधेपुरा का दायित्व दिया गया है। आशा है कि संगठन की मजबूती के लिए संजय कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा तथा श्री कुमार अपनी सूझबूझ के साथ संगठन को विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे।  बधाई देते हुए प्रदेश सह संयोजक कुंजबिहारी शास्त्री ने कहा की संगठन की मजबूती में श्री कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आशा है कि संगठन की नीति और कार्यशैली को संपूर्ण मधेपुरा जिला में विस्तार करेंगे। बधाई देने वालों में सुबोध सौरव, जिला संयोजक मधेपुरा, दयानंद गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक, नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाठक, संजय कुमार गुप्ता, डॉ विजेंद्र शर्मा आदि ने ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी ।

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण संगठन है। इसके लिए संगठन की जो महत्वपूर्ण कार्य होगी। हम सभी एक साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे ।दायित्व का निर्वहन संगठन के हित में करेंगे।