गोली मारकर युवक की हत्या, दूसरा गंभीर

#बड़कागाँव में महाबीरी मेला देखने आया था मृतक

#बाइक के पीछे बैठे अधेड़ बाइक से गिर कर घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है।साथ ही बाइक पर सवार एक अधेड़ बाइक से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।मृतक की शिनाख्त इसी थाना के वैशाखी उत्तर टोला निवासी रामायण साह का पुत्र सुमन कुमार(22 वर्ष) के रूप में की गई है।जबकि घायल हरदिया गांव निवासी झमन प्रसाद (50 वर्ष)के रूप में की गई है।दोनो लोग बड़कागाँव में लगे महाबीरी मेला देखने आए हुए थे।कि तभी बिपरीत दिशा से आ धमके बाइक सवार अपराधियों ने बाइक चला रहे युवक को गोली मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर सराय ओपी थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुँची।घायल झमन को पुलिस की देख- रेख में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है।उधर घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में एएसपी जितेंद्र पांडेय दल-बल के साथ पहुँचे और घटना की जानकारी ली।घायल अधेड़ अर्धबेहोसी की आलम में था।इसलिए पुलिस को कुछ भी बयान नही दे सका।उधर मौत की सूचना पर मृतक के गांव के लोग धीरे-धीरे घटनास्थल पर इकठ्ठा होने लगे।बाद में दर्जनों की संख्या में पहुँचे लोग घटनास्थल पर ही कुछ देर के लिए हंगामा भी किये।पुलिस घटनास्थल से शव उठाने का प्रयास कर रही थी।लेकिन ग्रामीण शव उठाने का विरोध भी कर रहे थे।बतादें की घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से भाग निकले है।खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था।पुलिस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।