सारण, तरैया। थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी व शराब के आदतन व्यवसायी प्रीतम राय को तरैया थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भलुआ निवासी प्रीतम राय पर चोरी छिपे शराब बेचने व परिवहन करने के कई मामले तरैया थाने में दर्ज है। शराब व्यवसायी प्रीतम राय को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब व्यवसायी प्रीतम राय को बुधवार को छपरा जेल भेज दिया गया।