सवर्ण मोर्चा देशभर में निकालेंगे सवर्ण अधिकार रथ -:
#”””””””””””””‘””””‘”””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)
“””””””””””
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा की ओर से देशभर के करोड़ो गरीब लाचार बेरोजगार फटेहाल आवासविहीन भूमिहीन और उच्च शिक्षाविहीन सवर्णो के हक अधिकारों के लिए जन जन तक आवाज व आंदोलन को मजबूत करने के लिए सवर्ण अधिकार रथ निकाला जाएगा । सवर्ण मोर्चा द्वारा प्रथम चरण में बिहार और राजस्थान प्रदेश में सवर्ण अधिकार रथ मई महीने मे निकाला जाएगा ! यह सवर्ण अधिकार रथ प्रत्येक जिले नगर पंचायत के स्तर तक भ्रमण करेगा । जिसके माध्यम से सवर्ण मोर्चा द्वारा सवर्ण समाज के लोगों को उसके हक अधिकारों के लिए कानून व सवर्ण विकास की योजनाओं की पुरी जानकारी दी जाएगी ! जिसे पुरा करने हेतू राष्ट्रव्यापी सवर्ण आंदोलन को क्रांतिकारी बनाने का खुला अपील किया जाएगा । इस संदर्भ में सवर्ण मोर्चा के प्रदेश सचिव मुखिया अजय सिंह ने कहा की भारत मे पिछले 70 वर्षों से सवर्ण समाज के खिलाफ सरकारी जुल्म व राजनीतिक साजिश चलाया जा रहा है । जिसका मुंहतोड़ जबाब देने हेतू सवर्ण मोर्चा ,सवर्ण समाज को देशव्यापी एकजुट कर रहा है ।
आज आगामी सवर्ण अधिकार रथ के तैयारी हेतू एक बैठक भी की गई । जिसमें वक्ताओं ने गॉव गॉव के स्तर तक अभियान चलाने का सामूहिक निर्णय लिया ! बैठक मे मुख्य रुप से स्वर्ण मोर्चा के रविकांत तिवारी , जसवीर सिंह , निर्भय सिंह , संतोष चन्द्र , बब्लु सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments