
मांझी। सारण प्राधिकार के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने मांझी प्रखंड के गोबरही मरहा तथा सोनबरसा पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर निकाय चुनाव में समर्थन करने की अपील की। स्थानीय सन्यासी बाजार पर सोनबरसा तथा मरहा के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए सुधांशू रंजन ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का कीमती वोट हासिल कर चुनाव जीतने वाले विधान पार्षदों ने अपने मतदाताओं की कभी सुधि नही ली। यही वजह है कि 18 वर्षों में कोई दुबारा चुनकर नही आया। उन्होंने मतदाताओं से हवा हवाई नेताओं से हिसाब मांगने की अपील की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के हक के लिए विधान परिषद में आवाज उठाने का आश्वासन दिया। बैठक को मुखिया प्रतिनिधि क्रमशः राजू यादव मुन्ना साह तथा उद्धव यादव एवम मिथिलेश यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। उधर गोबरही में आयोजित बैठक को सरपंच भरत सिंह तथा सुनील सिंह आदि ने सम्बोधित किया।




Recent Comments